बैरवा दिवस पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

उज्जैन। 31 दिसंबर दिवस पर बैरवा समाज के निकलने वाले चल समारोह में अभा बैरवा महासभा मप्र ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं समाज के सभी विधायकगणों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
महासभा प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया 31 दिसंबर बैरवा दिवस पर निकलने वाले चल समारोह में अभा बैरवा महासभा मप्र के अध्यक्ष राजेश जारवाल एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए देश के अन्य प्रांतों में रह रहे बैरवा समाज के मंत्रीगण, विधायक गण, प्रतिष्ठित नागरिक एवं व्यापारीगणों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया था।
जारवल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान पहुंचकर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, विधायकगण सीएल प्रेमी, डीसी बैरवा, लालाराम बैरवा आदि को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में पार्षद जितेंद्र कुवाल, सुरेंद्र मेहर, कांग्रेस प्रवक्ता लालचंद भारती, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मरमट, सुनील गोठवाल, निखिल गोठवाल, कमल मरमट आदि शामिल थे।









