Advertisement

इंदौर में डिप्टी सीएम देवड़ा ने तिरंगा फहराया

इंदौर में आज नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया।आरएपीटीसी, विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियां, जिला पुलिस (पुरुष-महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, एसपीसी और सृजन दल सहित कई प्लाटून ने परेड की। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई ने किया, जबकि उनका अनुकरण टीयूआईसी सूबेदार राजू सांवले ने किया।

Advertisement

वहीं, राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा इंदौर में कलेक्ट्रेट ऑफिस, नगर निगम में भी ध्वजारोहण किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें