आगरा से आया श्रद्धालु बैग भूला, पुलिस ने ढूंढकर लौटाया

उज्जैन। महाकाल पुलिस ने एक बार फिर फर्ज के साथ मानवता की मिसाल पेश कर श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया। पुलिसकर्मियों ने भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आगरा (उत्तरप्रदेश) से आए श्रद्धालु का गुम हुआ बैग उन्हें तलाश कर लौटा दिया। उनकी इस तेजतर्रार कार्रवाई से श्रद्धालु बेहद खुश हुए और धन्यवाद दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, यूपी के आगरा से श्रद्धालु ऋषिकांत शर्मा उज्जैन आए थे। दर्शन करने जाने के दौरान उनका बैग फूल प्रसाद की दुकान पर छूट गया। जब दर्शनार्थी को पता चला तो वह परेशान हो गए। काफी तलाशने के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो उन्होंने महाकाल थाने पहुंचकर अपनी परेशानी बताई।
इसके बाद टीआई गगन बादल के निर्देश पर एएसआई चंद्रभानसिंह चौहान और अन्य पुलिसकर्मी ने बैग तलाशना शुरू किया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पर्स फूल प्रसाद बेचने वाली महिला के पास मिला जिसे श्रद्धालु को लौटा दिया गया। श्रद्धालु ने बैग चैक किया तो उसमें सामान सही सलामत था।









