Advertisement

पद से निष्कासन पर भक्तों को पंचपरमेश्वर के निर्णय की प्रतिक्षा

महामंडेेश्वर मंदाकिनी की हालत स्थिर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने मंगलवार को अपने आश्रम में जहरीला केमिकल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। चिमनगंज पुलिस ने उनके व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मंदाकिनीपुरी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। उनके पंचायती निरंजनी अखाड़े से निष्कासन को लेकर अभी पंचपरमेश्वर के निर्णय का इंतजार है।

महंत सुरेश्वरवेदपुरी महाराज महामाया आश्रम मंगलनाथ ने निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकिनीपुरी पर महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के नाम पर सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी का केस चिमनगंज थाने में दर्ज कराया था। इससे आहत महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने मंगलवार को अपने आश्रम में जहरीला कीटनाशक पी लिया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका आईसीयू में उपचार जारी है।

Advertisement

महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी से अखाड़े से निष्कासन के संबंध में चर्चा की गई तो उनका कहना था कि पंचपरमेश्वर का निर्णय मान्य होगा। इधर चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि महामंडलेश्वर मंदाकिनी बयान देने की स्थिति में नहीं थीं। उनके आज बयान दर्ज किये जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें