सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या: सिद्धवट, गयाकोठा और रामघाट पर श्रद्धालु उमड़े

सुबह सिद्धनाथ का रजत मुकुट और भांग शृंगार के साथ सेहरा दर्शन, ४ बजे से शुरू हुआ तर्पण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्राद्ध पक्ष की सबसे बड़ी सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर रविवार को लाखों लोग पिंडदान, तर्पण और दुग्ध अर्पण के लिए सिद्धनाथ पहुंचे।
पुजारी पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह भगवान सिद्धवट का दुग्धाभिषेक किया गया। भगवान सिद्धवट के रजत मुकुट पर भांग एवं अष्टमेवा सेहरा दर्शन हुआ। सुबह 4 बजे से समस्त पुजारी एवं तीर्थ पुरोहित परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के पूर्वजों की आत्मा शांति की कामना से भगवान सिद्धनाथ -सिद्धवट पर दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा पूर्वजों की आत्म शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, जलांजलि, पिंडदान करने और भगवान सिद्धनाथ को दूध अर्पण करने का सिलसिला प्रारंभ हुआ।
गयाकोठा पर भी लंबी कतार
अमावस्या पर खाक चौक स्थित गया कोठा तीर्थ पर भी जल अर्पण के लिए हजारों लोग पहुंचे। सुबह से ही यहां लोगों की लंबी कतार लग गई थी।









