Advertisement

श्रद्धालु रामघाट पर लगा रहे थे डुबकी, चोर ले उड़ा पेंट

तीन दिनों से रामघाट पर श्रद्धालुओं के साथ हो रही चोरी, महाकाल पुलिस ने थाने से लौटाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। रामघाट इन दिनों चोरों का अड्डा बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से श्रद्धालुओं के साथ चोरी की वारदातें हो रही हैं। खास बात यह है कि एक भी मामले में महाकाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया और श्रद्धालुओं को थाने से ही लौटा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के रहने वाले वेगराज वर्मा और रवि कश्यप भगवान महाकाल के दर्शन करने बुधवार को उज्जैन आए थे। इसके बाद वे रामघाट पर पं. नीरज जोशी के यहां पूजन करवाने पहुंचे। इस दौरान घाट पर बनी दरगाह के कुछ आगे दोनों श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। उन्होंने अपने कपड़े व अन्य सामान घाट पर ही रखा था। इसी बीच अज्ञात शख्स ने उनका पेंट चोरी कर लिया जिसमें ४५०० रुपए के अलावा दो महंगे मोबाइल रखे थे। उन्होंने आसपास काफी तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दोनों महाकाल थाने पहुंचे लेकिन उन्हें वहां से लौटा दिया।

Advertisement

इससे पहले भी हो चुकी दो वारदात: रामघाट पर मौजूद पंडे-पुजारियों ने बताया कि सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से पिछले तीन दिनों से यहां लगातार चोरी हो रही है। इस घटना से पहले भी एक श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो चुका है और एक अन्य श्रद्धालु के साथ भी चोरी की वारदात हो चुकी है लेकिन महाकाल पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु बुरा अनुभव लेकर लौट रहे हैं।

तीन अज्ञात लोगों को पीटा था
पंडे-पुजारियों के मुताबिक करीब ४ दिन पहले भी रामघाट पर बाहर से आए कुछ श्रद्धालु पूजन करवा रहे थे। इसी बीच तीन अन्य लोग वहां आए और उनके सामान की चैकिंग करने लगे। इस पर पूजन करवाने वाले पंडित को लगा कि यह यजमान के साथी हैं और यजमान को लगा कि पंडित जी के साथी हैं लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें शक हुआ तो सभी ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद डायल १०० को सूचना दी गई लेकिन वह भी काफी लेट पहुंची और तीनों को पीटते हुए ले गई।

Advertisement

Related Articles

Write a review