Advertisement

देवास-बदनावर फोरलेन का लोकार्पण 100 किमी की रफ्तार से दौड़ाओ गाड़ी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को धार के धरमपुरी पहुंचे और मां नर्मदा का पूजन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

महाकाल दर्शन करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, मुख्यमंत्री के साथ करेंगे भोजन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तैयार देवास से उज्जैन होकर बदनावर तक फोरलेन का लोकार्पण होने से हल्की गाडिय़ां अब 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हाईवे का लोकार्पण करने के बाद महाकाल दर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ लंच भी करेंगे। उन्हें मालवी भोजन भी परोसा जाएगा। देवास से बदनावर तक 69 किलोमीटर लंबा फोरलेन उज्जैन में तपोभूमि से होकर बनाया गया है। सिंहस्थ के समय राजस्थान और गुजरात की तरफ से आने वाले यात्रियों के लिए यह काफी सुविधाजनक होगा। दिल्ली-मुबंई कॉरिडोर से भी यह मार्ग जुड़ा हुआ है। खास बात यह कि इस रोड पर काफी कम मोड़ दिए गए हैं। लोकल ट्रैफिक और पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए इस पर 100 से ज्यादा बॉक्स कल्वर्ट बनाए गए हैं। इससे फोरलेन पर हल्के वाहन 100 किलोमीटर और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे।

Advertisement

सिंहस्थ में उपयोगी होगा

सिंहस्थ 2028 में यह फोरलेन बड़ा उपयोगी साबित होगा। इससे दक्षिणी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश से गुजरात की तरह जाने वाला ट्रैफिक और सुगम हो जाएगा। लोग मार्ग से होते हुए उज्जैन पहुंचेंगे। अभी कई वाहन इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरात जाते हैं। उज्जैन से बदनावर होते हुए वाया पेटलावद और थांदला होकर जाएंगे। लेबड़ नयागांव फोरलेन बदनावर से होकर गुजर रहा है जो इस मार्ग को क्रॉस कर रहा है।

Advertisement

उज्जैन में आराम
केंद्रीय मंत्री गडकरी दोपहर उज्जैन आएंगे और महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान वे महाकाल मंदिर से रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित रोप वे प्रोजेक्ट की जानकारी भी लेंगे। महाकाल दर्शन के बाद इंदौर रोड स्थित एक होटल में भोजन करेंगे और कुछ समय विश्राम भी करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार गडकरी शाम करीब 4 बजे उज्जैन से धार के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Write a review