देवासगेट पुलिस ने क्षेत्र में निकाला चाकूबाज का जुलूस

उज्जैन। जिस चाकूबाज को देवासगेट पुलिस ने पकड़ा था, उसका उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला जहां उसने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान वह कान पकड़कर माफी मांगता रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम फरदीन पिता नवाब खान (23) निवासी हेलावाड़ी है। 16 अक्टूबर को ऑटो में सवारी बैठाने की बात को फरियादी अभिषेक भाटी निवासी मालीपुरा से आरोपी फरदीन ने विवाद करते हुए छुरी से हमला कर दिया था जिसमें अभिषेक घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपी भाग निकला था और काम करने के लिए उज्जैन से बाहर चला गया था। रविवार को वह घर आया था जिसके बाद पुलिस ने उसे देर रात धरदबोचा। सोमवार दोपहर उसका मालीपुरा में फरियादी के घर के सामने जुलूस निकाला गया। इस दौरान वह कान पकड़कर माफी मांगता रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









