Advertisement

DIG बोले…7 दिनों में जाले साफ करो, फिर निरीक्षण करने आउंगा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पिछले दिनों डीआईजी द्वारा नीलगंगा थाने का निरीक्षण किया गया। थाने में गंदगी और दीवारों पर लगे जालों को देखकर उन्होंने निर्देश दिये कि थाने की सफाई कराओ 7 दिन बाद फिर देखने आऊंगा।

Advertisement

पुलिसकर्मी अब थाने की सफाई में जुटे हैं। नीलगंगा थाने का भवन काफी पुराना हो चुका है इसका निर्माण वर्ष 1987 में हुआ था। पिछले दिनों डीआईजी नवनीत भसीन थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां दीवारों पर लगे जाले, खुले पड़े बिजली के तार और गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और थाना प्रभारी को सफाई कराने के निर्देश दिये थे।

सुबह थाने के पुलिसकर्मी सफाई करते नजर आये। उनका कहना था कि 7 दिन बाद डीआईजी द्वारा थाने का पुन: निरीक्षण करने की बात कही गई है इस कारण सफाईकर्मियों को भी बुलाकर सफाई कराई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें