Advertisement

इस दिन से शुरू होगी इंदौर से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान

इंदौर से कोलकता के लिए दिसंबर में दो सीधी उड़ान रहेगी। इंडिगो कंपनी दस दिसंबर से नई उड़ान शुरू करेगी,जबकि एयर इंडिया भी 15 दिसंबर से कोलकता के लिए नई उड़ान शुरू करेगा।

Advertisement

नए विंटर शेड्यूल में इंदौर को नई उड़ानों के मिलने का सिलसिला जारी है। दिसंबर से इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें कोलकता के लिए शुरू हो रही है। कोलकता से उज्जैन और अेांकारेश्वर के लिए काफी पर्यटक दर्शन के लिए आते है। उनके लिए यह नई उड़ान सुविधाजनक रहेगी। इंडिगो कंपनी ने दस दिसंबर की उड़ान के लिए बुकिंग

ट्रेवर्ल्स एसोसिएशन के चेयरमेन हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि नई उड़ान का किराया सात से लेकर आठ हजार रुपये तक है। इंदौर से इंडिगो कंपनी की कोलकता के लिए यह दूसरी उड़ान है। पहले इंदौर से रात साढ़े आठ बजे विमान कोलकता के लिए उड़ान भरता था और साढ़े दस बजे कोलकता पहुंचता था।

Advertisement

नई उड़ान सुबह 6.55 बजे कोलकता से इंदौर के लिए रवाना होगी और सुबह 9.20 बजे इंदौर में लैंड होगी। इंदौर से उड़ान सुबह दस बजे रवाना होगी, जो दोपहर 12.10 बजे कोलकता उतरेगी। एयर इंडिया 15 दिसंबर से कोलकता के लिए उड़ान शुरू करने जा रहा है। इंदौर से दिल्ली-मुबंई, बेंगलुरु के लिए एक से ज्यादा उड़ानें थीं। अब इस लिस्ट में कोलकता शहर भी जुड़ गया है। इस शहर के लिए तीन उड़ानें इंदौर से रहेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें