Advertisement

उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय

सिंहस्थ-2028 का कमांड और कंट्रोल सेंटर अब उज्जैन से ही चलेगा, तैयारियों में आएगी तेजी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मध्यप्रदेश धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संचालनालय भोपाल के बजाय उज्जैन से संचालित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने को कार्यालय का उद्घाटन न किया। सिंहस्थ को देखते हुए इससे फायदा होगा। प्रदेश के मंदिरों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों में अब तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व प्रदेश सरकार सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी के चलते धार्मिक न्यास और धर्मस्व डायरेक्टरेट को उज्जैन ले जाने का निर्णय हुआ था। इसका उद्देश्य था कि धार्मिक स्थानों के रखरखाव से जुड़े इस संचालनालय को उज्जैन से संचालित किया जाये ताकि सिंहस्थ के कामों को गति मिल सके।उज्जैन में 2028 में होने वाले महाकुंभ के अलावा लगातार बड़े धार्मिक आयोजन भी होते रहते हैं। साथ ही महाकाल मंदिर के विस्तार के बाद शहर में धार्मिक गतिविधियां भी काफी बढ़ चुकी हैं।

Advertisement

लोक सभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने भोपाल में चल रहे मध्यप्रदेश धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संचालनालय को उज्जैन शिफ्ट करने को लेकर निर्णय किया था। जुलाई में सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक धार्मिक न्यास और धर्मस्व डायरेक्टरेट और तीर्थ दर्शन योजना डायरेक्टरेट के उज्जैन ट्रांसफर किया गया है।दोनों ही डायरेक्टरेट को अब सिंहस्थ मेला भवन से संचालित किया जायेगा। प्रमुख सचिव सहित कई स्टाफ अभी भी भोपाल में ही बैठेंगे। यह सरकार के साथ को-आर्डिनेशन सहित नीतियों का काम देखेंगे।

विभाग के काम कार्ययोजना से जुड़े

Advertisement

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में कई विभागीय काम ऐसे हैं,जो सीधे सिंहस्थ कार्ययोजना से जुड़े हैं। पवित्र नगर घोषित करना उनके विकास के लिए नोडल एजेंसी का काम करना। धार्मिक संस्थाओं की भूमि का प्रबंधन, तीर्थ यात्राओं का प्रबंधन, धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने अन्य विभागों से समन्वय और पवित्र नदियों को जीवित इकाई बनाने के संबंध में काम करना।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यालय भी

उज्जैन में कोठी रोड पर सिंहस्थ-2016 में निर्मित सिंहस्थ मेला कार्यालय के भवन में मध्यप्रदेश धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संचालनालय प्रारंभ किया गया है। संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यालय भी उज्जैन से ही संचालित होगा। फिलहाल, विभाग का सालाना बजट 115 करोड़ रुपए है। सीएम डॉ.यादव ने सोमवार को कार्यालय का शुभारंभ किया।बता दें कि सिंहस्थ मेला ग्राउंड फ्लोर और फस्र्ट फ्लोर पर कार्यालय बनाया गया है।

इसमें 2 मीटिंग हाल, 8 रूम और लॉबी भी है। इसमें संचालक के पद पर उज्जैन संभाग के संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, संयुक्त संचालक एक, उप संचालक एक, दो सहायक संचालक, सहायक यंत्री एक, लेखा अधिकारी एक, अधीक्षक एक, उपयंत्री, सहायक ग्रेड 1 अधिकारी एक, सहायक ग्रेड 2 एक पद, सहायक ग्रेड 3 के दो पद, स्टेनो एक, टाइपिंग स्टेनो एक, ऑपरेटर एक और प्यून 6 का पद है। इस तरह कुल 22 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।

Related Articles