Advertisement

दिव्यांग वृद्ध ने जहर खाकर दी जान

उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धीपुर निपानिया में रहने वाले दिव्यांग वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। पुलिस ने बताया कि नारायण (६५) पिता प्यारजी निवासी सिद्धीपुर निपानिया दिव्यांग था।

Advertisement

उसने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। नारायण का भतीजा करण गुर्जर उसे लेकर अस्पताल पहुंचा जहां हालत गंभीर होने पर नारायण को सीएच रैफर किया गया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने नारायण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि नारायण ने किन कारणों के चलते जहर खाया इसका खुलासा परिजनों से पूछताछ के बाद हो पायेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें