गुप्त नवरात्रि 19 जून से शुरू हो चुकी हैं और इसका समापन 28 जून को होगा। साल में चार नवरात्र होते हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्र होते हैं. गुप्त नवरात्रि विशेष तौर पर गुप्त सिद्धियां पाने का समय होता है. आमतौर पर लोग दो नवरात्रों के बारे में जानते हैं- चैत्र या वासंतिक नवरात्र और आश्विन या शारदीय नवरात्र. इसके अलावा दो और नवरात्र भी हैं. जिनमें विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है. कम लोगों को इसका ज्ञान होने के कारण या इसके छिपे हुए होने के कारण इसको गुप्त नवरात्र कहते हैं.
क्या है गुप्त नवरात्रि?
साल में दो बार गुप्त नवरात्रि आती हैं- माघ शुक्ल पक्ष में और आषाढ़ शुक्ल पक्ष में इस प्रकार कुल मिलाकर साल में 4 बार नवरात्रि आती है. ये चारों ही नवरात्रि ऋतु परिवर्तन के समय मनाई जाती हैं. महाकाल संबिता और तमाम शाक्त ग्रंथों में इन चारों नवरात्रों का महत्व बताया गया है. इनमें विशेष तरह की इच्छा पूर्ति और सिद्धि प्राप्त करने के लिए पूजा और अनुष्ठान किया जाता है.
नवरात्रि के दौरान करें ये उपाय
जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को लाल रंग अति प्रिय है। अतः मां को लाल पुष्प अवश्य अर्पित करें। इससे मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
अगर आप करियर में मन मुताबिक सफलता पाना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर नौ कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं। इसके पश्चात, दक्षिणा देकर पैर छुएं और आशीर्वाद प्राप्त करें। इससे मनचाही नौकरी भी मिलती है।
अगर आप मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान तिल के तेल से दीपक प्रज्जवलित कर मां दुर्गा की आरती करें। साथ ही ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन मां की आरती लौंग और कपूर से करें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
विवाहित महिलाएं सुख और सौभाग्य की प्राप्ति हेतु गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें। साथ ही श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इस उपाय को अविवाहित लड़कियां भी कर सकती हैं। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी दिन पूजा के समय 9 गोमती चक्र घर के मंदिर में मां दुर्गा के सामने रख दें। नवरात्रि के अंतिम दिन पूजा के पश्चात गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है।
घर में धन के प्रभाव को बढ़ाने के लिए पूजा के स्थान को पहले साफ कर लें। फिर उस जगह पर घी का दीपक जलाएं। उसके सामने एक कपूरी पान के पत्ते पर 5 लौंग, कपूर, इलायची और कुछ मीठा रख दें और महाविद्याओं की आरधना करें। ऐसा करने से अटका हुआ धन जल्द ही वापिस मिल जाता है।