पंचकोशी पड़ावों पर 12 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे डोम और किचन

सरकार की तैयारी : प्राचीन महादेव मंदिरों के पास श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में आयोजित होने वाली 118 किलोमीटर लंबी पंचकोशी यात्रा के लिए प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 12 करोड़ रुपए खर्च कर किचन, डोम और टॉयलेट ब्लॉक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए यात्रा मार्ग के छह मुख्य पड़ावों का चयन किया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्रत्येक पड़ाव स्थल पर डोम बनाए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए करीब 12 करोड़ रुपए के छह टेंडर लगाए हैं। अंबोदिया में बल्केश्वर महादेव मंदिर, श्री दुर्गेश्वर महादेव मंदिर, श्री पिंगलेश्वर महादेव मंदिर और करोहन के कायावरोहणेश्वर महादेव मंदिर के पास डोम, किचन शेड और टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा नलवा और सोडंग में भी ये फेसिलिटी सेंटर विकसित किए जाएंगे। सभी छह स्थानों पर फेसिलिटी सेंटर बनाने के लिए 1.99 करोड़ रुपए प्रति स्थान के हिसाब से टेंडर लगाए गए हैं, जिनकी डेडलाइन 14 अगस्त तय की गई है।

आस्था की यात्रा में सिंहस्थ में उमड़ती है भीड़

आस्था की इस पंचकोशी यात्रा में दूर दूर से श्रद्धालु शामिल होने आते हैं। यात्रा हर साल होती है, लेकिन सिंहस्थ के दौरान इसका धार्मिक महत्व बढ़ जाता है। इस कारण यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसको देखते सरकार ने ये सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

गयाकोटा तीर्थ का उद्धार कब होगा?

अंकपात क्षेत्र में पितरों के पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए प्रसिद्ध गयाकोटा तीर्थ के विकास का कार्य फंड के अभाव में अब तक अधूरा है। हाउसिंग बोर्ड को इसके लिए राशि उपलब्ध नहीं हो पा रही। बोर्ड के कार्यपालन यंत्री निर्मल कुमार गुप्ता ने कहा जब तक फंड नहीं मिल पाता तब तक काम नहीं हो सकेगा। अब फंड मिलने पर इसके लिए नए सिरे से टेंडर लगाना पड़ेगा।

Related Articles

close