Advertisement

बोलेरो चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

शोभायात्रा में घुसी बेकाबू गाड़ी, कई को कुचला,घटना में बोलेरा ड्राइवर की मौत

Advertisement

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

राजस्थान के नागौर में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बोलेरो चला रहे ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। चलती गाड़ी में हार्ट अटैक आने से ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और बोलेरो पांच लोगों को रौंदते हुए चली गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। बोलेरो ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, जांगिड़ समाज के लोगों द्वारा डेगाना शहर में विश्वकर्मा भगवान की रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान सुबह 11 बजे शहर के करवा गली के पास एक बोलेरो गाड़ी पीछे से आई और रैली में चल रहे लोगों को रौंदते हुए चली गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत अजमेर रेफर किया गया है। इसके साथ ही बोलेरो ड्राइवर को भी अजमेर रेफर किया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को हल्की चोंटे भी आई हैं। फिलहाल ड्राइवर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हार्ट अटैक आते ही ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया और इतना बड़ा हादसा हो गया।

Advertisement

अभी हाल में ही हरियाणा रोडवेज की बस चालक को इसी तरह हार्ट अटैक आ गया था। चलती बस में हार्ट अटैक आने से सवारियों की जान खतरे में पड़ गई थी हालांकि परिचालक ने बस को संभाला और यात्रियों की जान बची। इससे पहले यूपी में रोडवेज बस ड्राइवर को भी हार्ट अटैक आ गया था। पिछले कुछ समय से इस तरह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें