Advertisement

शराबी युवक ने अपने पिता और भाभी को चाकू मारे

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमल्या में रहने वाले शराबी युवक ने अपने पिता और भाभी पर चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। मारपीट के दौरान युवक भी घायल हुआ। तीनों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

Advertisement

निलेश पिता शंकरलाल 65 वर्ष निवासी सेमल्या ने बताया कि रात में उसका बेटा आशीष 35 वर्ष शराब के नशे में धुत्त होकर आया और बहू सुनीता पति धर्मेन्द्र 40 वर्ष के साथ विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। सुनीता के गले में चाकू के वार लगे। बहू को बचाने गया तो बेटे नीलेश ने पिता पर भी चाकू से हमला कर दिया।

निलेश की जांघ पर चाकू के घाव लगे। सुनीता के पति धर्मेन्द्र ने बताया कि आशीष की 8 साल पहले शादी हुई थी। वह परिवार से अलग रहता है। पत्नी छोड़कर चली गई और आये दिन शराब पीकर परिजनों से विवाद करता है। उसके खिलाफ नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें