भाईदूज मनाकर लौट रहे युवक को डम्पर ने रौंदा

उज्जैन। झिरन्या में रहने वाला युवक शाजापुर में बहन के घर भाईदूज मनाने गया। वहां से लौटते समय उसे डम्पर ने रौंद दिया। झिरन्या में रहने वाला 20 वर्षीय जितेन्द्र पिता कैलाश बंजारा मजदूरी करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रविवार को भाईदूज मनाने शाजापुर में रहने वाली बहन नैनीबाई के घर गया था। वहां से बाइक पर तराना रोड से लौट रहा था। शाम करीब 6.30 बजे साहेबखेड़ी-गनई के बीच डम्पर क्रमांक जीजे 09 जेड 5070 ने बाइक में टक्कर मारी। राहगिरों ने एम्बुलेंस से उसे अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंकल मदनलाल ने बताया कि जितेन्द्र घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने जितेन्द्र की दुर्घटना में मृत्यु की जानकारी दी। उसकी एक वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी अंजलि घर पर उसका इंतजार कर रही थी जिसे दुर्घटना की जानकारी मिली।









