Advertisement

30 अप्रैल तक करवाना होगा ई-केवायसी वरना नहीं मिलेगा राशन

हितग्राहियों को जानकारी देने के लिए घर-घर पहुंच रही नगर निगम की टीम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। जितने भी लोग राशनकार्ड से राशन लेते हैं, उन्हें 30 अप्रैल तक ई-केवायसी करवाना होगा, ऐसा नहीं करने पर अगले माह मई से उन्हें राशन मिलना बंद हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टीमें बनाई हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के घर पर दस्तक देकर उन्हें इस संबंध में जानकारी दे रही है।

दरअसल, खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हितग्राहियों के लिए अब राशनकार्ड के लिए ई-केवायसी करवाना अनिवार्य किया है। बिना ई-केवायसी के अगले माह से हितग्राहियों को राशन नहीं मिलेगी। इसके लिए नगर निगम ने टीमें बनाई हैं। हर टीम में तीन लोगों को रखा गया है जो अपने-अपने क्षेत्रों में वहां के रहवासियों की सूची लेकर पहुंच रहे हैं और उन्हें ३० अप्रैल के पहले केवायसी करवाने की जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, टीमों को इसमें मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। टीम सदस्यों का कहना था कि लिस्ट में कई लोगों के नाम तो कई के पते ही गलत हैं जिससे परेशानी आ रही है।

Advertisement

यह करना होगा हितग्राहियों को
टीम के सदस्यों ने बताया कि केवायसी किसी भी एमपी ऑनलाइन केंद्र या शासकीय उचित मूल्य की दुकान (कंट्रोल) पर जाकर करवाया जा सकता है। इसके लिए दस्तावेज के तौर पर जिन परिवार के सदस्यों के नाम राशनकार्ड में दर्ज हैं, उनके आधार कार्ड और समग्र आईडी कार्ड की जरूरत होगी। इसके बाद केवायसी की प्रक्रिया पूरी करना होगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review