ई रिक्शा ड्रायवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन। उर्दूपुरा में रहने वाले ई रिक्शा ड्रायवर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जीवाजीगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। हरीश पिता हीरालाल जादम 30 वर्ष निवासी उर्दूपुरा किराये से ई रिक्शा लेकर चलाता था। उसके भाई पंकज ने बताया कि शनिवार दोपहर उसके माता पिता खेत में बकरी चराने गये थे।
Advertisement
शाम को मां मंजूबाई व भाई सतीश घर लौटे तो उन्होंने हरीश को फांसी के फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज ने बताया कि हरीश की शादी नहीं हुई थी। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।
Advertisement









