Advertisement

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई वाले घर पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा था। ईडी ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में की है।

Advertisement

कार्रवाई के बीच भूपेश बघेल विधानसभा के लिए हुए थे रवाना

घर में चल रही ईडी की कार्रवाई के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल विधानसभा के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। वहीं कार्रवाई के दौरान नाराज समर्थकों ने बैरिकेडिंग को हटाने की मांग की। साथ ही समर्थकों ने बैरिकेडिंग को गिरा दिया था।

Advertisement

ईडी की कार्रवाई के बीच भूपेश बघेल का पोस्ट

ईडी के घर पहुंचने पर भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी देते हुए लिखा था कि ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अदाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ईडी भेज दी है।ईडी ने शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। चैतन्य बघेल को ईडी रायपुर लेकर आयी है, जहां उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया है। चैतन्य बघेल को भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें