Advertisement

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर… गणतंत्र दिवस पर शीतलहर के आसार, सुबह से बादलों की दस्तक

दिन रात के तापमान में बढ़ोत्तरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी पर इस बार शीतलहर चल सकती है। ऐसी स्थिति वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बनने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक 26 जनवरी पर रात के तापमान में तीन-चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसकी वजह यह है कि उत्तर भारत में पहुंचे वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा।

बुधवार को शहर में दिन और रात दोनों के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मंगलवार के 26.8 तुलना में 1.2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी गुरुवार को 12.0 डिग्री रहा, बुधवार को यह 9.8 डिग्री सेल्सियस था। , बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार से शहर के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार सुबह बादलों ने दस्तक दे दी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में आसमान में घने बादल छा सकते हैं। इसका असर दिन के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। इसमें हल्की गिरावट की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। 26 जनवरी को शीतलहर की संभावना बन सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें