Advertisement

कार को आयशर ने टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

कानीपुरा-लसुडिय़ा रोड़ पर हादसा, गर्भवती महिला सहित दो घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। कानीपुरा-लसुडिय़ा रोड पर कार को आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि गर्भवती महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त किया है।

नारायण सिंह गुर्जर 50 वर्ष निवासी मोड़ाखेड़ी शाजापुर भतीजी रानी को लेने कार से उज्जैन आया था। उसके साथ भतीजा धरम भी था। दोनों गर्भवती रानी को लेकर गांव लौट रहे थे तभी कानीपुरा-लसुडिय़ा रोड पर आयशर ट्रक के चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

दुर्घटना में नारायण सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि रानी व धरम घायल हो गए। दोनों का प्रायवेट अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर ट्रक जब्त किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें