Advertisement

असुविधा: आठ ट्रेन निरस्त, 11 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

नीमच-रतलाम दोहरीकरण कार्य के चलते ब्लॉक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम दोहरीकरण कार्य के तहत धोसवास से नामली के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली ८ ट्रेने निरस्त होगी। ११ परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

निरस्त ट्रेने

Advertisement

19 एवं 20 मार्च, को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14802 इंदौर जोधपुर एक्सप्रेस। 19 एवं 20 मार्च को जोधपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस।

19 एवं 20 मार्च को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19315 इंदौर असारवा एक्सप्रेस। 19, 20 एवं 21 मार्च को असारवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19316 असारवा इंदौर एक्सप्रेस।

Advertisement

19 एवं 20 मार्च, 2024 को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 09499 रतलाम चित्तौडग़ढ़ डेमू। 19 एवं 20 मार्च को चित्तौडग़ढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 09500 चित्तौडग़ढ़ रतलाम डेमू।

18, 19 एवं 20 मार्च को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19345 रतलाम भिलवाड़ा डेमू। 19 20 एवं 21 मार्च, भीलवाड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19346 भिलवाड़ा रतलाम डेमू।

मार्ग परिवर्तित ट्रेन

19 मार्च को अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12996 अजमेर बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस वाया अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद-वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस चलेगी। इस ट्रेन का पालनपुर, अहमदाबाद एवं आनंद में 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

19 मार्च को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 22901 बान्द्रा टर्मिनस उदयपुर सिटी एक्सप्रेस वाया वड़ोदरा-अहमदाबाद-असारवा-हिम्मतनगर-उदयपुर सिटी चलेगी। इस ट्रेन का आनंद एवं असारवा स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

20 मार्च को नाथद्वारा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19575 ओखा नाथद्वारा एक्सप्रेस वाया अहमदाबाद-असारवा-हिम्मतनगर-उदयपुर सिटी-मावली चलेगी।

20 मार्च को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09723 जयपुर बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस वाया अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद-वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस चलेगी। इस ट्रेन का अहमदाबाद स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

18 मार्च को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 19667 उदयपुर सिटी मैसूरु एक्सप्रेस वाया उदयपुर सिटी- हिम्मतनगर-असारवा-अहमदाबाद-वडोदरा चलेगी। इस ट्रेन का असारवा स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

18 एवं 19 मार्च को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19711 जयपुर भोपाल एक्सप्रेस वाया जयपुर-सवाईमाधोपुर-कोटा-नागदा-उज्जैन-संतहिरदाराम नगर चलेगी।

19 एवं 20 मार्च को भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या 19712 भोपाल जयपुर एक्सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-उज्जैन-नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर-जयपुर चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट ऑर्जिनेट ट्रेन

19 एवं 20 मार्च को उदयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19328 उदयपुर रतलाम एक्सप्रेस चित्तौडग़ढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौडग़ढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। 19 एवं 20 मार्च को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम उदयपुर एक्सप्रेस चित्तौडग़ढ़ स्टेशन से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी तथा रतलाम से चित्तौडग़ढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।

18 एवं 19 मार्च, 2024 को यमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्सप्रेस चित्तौडग़ढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौडग़ढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। 19 एवं 20 मार्च को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या19817 रतलाम आगरा फोर्ट एक्सप्रेस चित्तौडग़ढ़ स्टेशन से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी तथा रतलाम से चित्तौडग़ढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।

Related Articles

Write a review