Popup Image
Advertisement

जिस दिन नामांकन तभी से शुरू होंगे कैंडिडेट्स के चुनावी खर्च

95 लाख खर्च कर सकेंगे…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन लोकसभा चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के चुनावी खर्च का ब्यौरा उस दिन से काउंट होगा जिस दिन से उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी लोकसभा चुनाव के प्रचार और अन्य खर्च में 95 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि राजनीतिक दल भले ही समय से पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दे लेकिन चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में वह प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के दिन से माना जाएगा। नामांकन दाखिल करने के बाद से लेकर मतदान संपन्न होने तक जो खर्च होगा, वह चुनावी खर्च में शामिल किया जाएगा। आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद 48 घंटे में चुनावी खर्च देने का कोई प्रावधान नहीं है, नामांकन दाखिल करने के बाद से ही प्रत्याशी का चुनावी खर्च शुरू होता है।

Advertisement

चुनावी खर्च की सीमा बढ़ी

पिछले लोकसभा चुनाव तक लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के लिए खर्च की लिमिट 70 लाख थी जिसे बढ़ाकर दो साल पहले 95 लाख रुपए कर दिया गया है। जून 2022 से चुनाव आयोग ने खर्च की यह लिमिट बढ़ाई है। पहले यह लिमिट 70 लाख थी। अब जो भी कैंडिडेट चुनाव लड़ेंगे वह 95 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। यह व्यवस्था इसी चुनाव से लागू हो रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें