Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारकल यहां बंद रहेगी बिजली

कल यहां बंद रहेगी बिजली

उज्जैन। आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को कतिया बाखल, कोट मोहल्ला, लोहे का पुल, तोपखाना, भागसीपुरा, खारा कुंआ, नमक मंडी, बहादुरगंज आदि क्षेत्रों में सुबह 9 बजे दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस का समय आवश्यकतानुसार कम या बढ़ाया जा सकता है।

वहीं 22 जून को राणौजी छत्री, बड़े गणेश मंदिर, 24 खंभा माता मंदिर, हरसिद्धि पाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाय प्रभावित रहेगी।

24 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस गिरा दिन का तापमान

उज्जैन। मानसून की गतिविधियां शुरू होने के बाद बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस घट गया। हालांकि बीती रात न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।

वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह भी बादल छाए रहे और 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बीती रात न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार के 34 डिग्री सेल्सियस से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस रह गया था।

दिन के तापमान में गिरावट के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि सुबह नमी का स्तर 81 प्रतिशत था। शाम तक कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर