Advertisement

तीन दिन बाद भी गिरफ्त से दूर आरोपी टीआई बोले- फुटेज के आधार पर तलाश

मामला रेलवे स्टेशन पर टिकट क्लर्क से 35 हजार रुपए की लूट का

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तीन दिन पहले रेलवे स्टेशन पर टिकट क्लर्क के साथ हुई 35 हजार रुपए की लूट को तीन दिन बीतने के बाद भी जीआरपी खाली हाथ है। अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। टीआई का कहना हे कि फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, 3 मई को कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (सीसीटीसी) यशित सोनकर की माधव नगर स्थित प्लेटफॉर्म नंबर ८ के काउंटर १० पर दोपहर १ से रात ९ बजे तक ड्यूटी रहती है। शाम करीब ७.३० बजे यशित रोज की तरह ऑफिस में बैठकर कैश गिन रहे थे और दरवाजा खुला था। तभी एक अंजान शख्स कैबिन में पहुंचा और उनकी आंखों में मिर्ची झौंककर ५०० रुपए के ७० नोट यानी 35 हजार रुपए ले उड़ा। वारदात के समय प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की चहल-पहल नहीं थी। यशित सोनकर कुछ समझ पाते उससे पहले ही लूट को अंजाम देकर बदमाश वहां से भाग चुका था। इसके बाद कई बार अनाउंसमेंट करने के बाद जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि जीआरपी थाना घटनास्थल से ही थोड़ी ही दूर है, जबकि आरपीएफ थाना प्लेटफॉर्म नंबर १ पर है।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध
घटना के बाद जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में एक संदिग्ध प्लेटफॉर्म पर खड़ा दिखाई दे रहा है। संभवत: उसी ने वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। आरोपी पर ५ हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

कम रहती है चहल-पहल
रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो दो शिफ्ट में काम करती है। पहली सुबह ५ से दोपहर १ बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर १ से रात 9 बजे तक रहता है। हालांकि, माधवनगर की ओर स्थित प्लेटफॉर्म नंबर ८ पर आमतौर पर पैसेंजर की चहल-पहल कम होती है। शायद यह बात लुटेरे को भी पता थी।

Advertisement

इनका कहना
अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आया है। ना ही कोई सुराग मिल सका है। फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
सोहनलाल पाटीदार, टीआई, जीआरपी

Related Articles

Write a review