Advertisement

मानवता की मिसाल… सड़क पर पड़े घायल को भेजा हॉस्पिटल

सिंहस्थ से जुड़े कामों का जायजा लेने निकले थे कलेक्टर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मंगलवार दोपहर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मानवता की मिसाल पेश की। सिंहस्थ से जुड़े कार्यों के निरीक्षण के लिए जाते समय बडऩगर रोड पर उन्हें सड़क पर घायल पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और उसे दूसरी गाड़ी से तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया ताकि समय पर इलाज हो सके।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन ऑवर में इलाज दिलाने के उद्देश्य से शासन की राहवीर योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को २५ हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। कलेक्टर की इसस मदद ने आम नागरिकों को भी संदेश दिया कि ऐसे हादसों में आगे आकर मदद करना जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग संवेदनशील बनें तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में बड़ी कमी लाई जा सकती है।

Advertisement

ऐसे मिलेगा ‘राहवीर’ को इनाम
राहवीर योजना के तहत अगर कोई व्यक्ति घायल को सीधे अस्पताल लेकर जाता है तो अस्पताल की ओर से फॉर्म में उसकी जानकारी नोटकर पुलिस को सूचना दी जाएगी। पुलिस कलेक्टर को सूचित करेगा। इस रिपोर्ट की कॉपी घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स को भी दी जाएगी और बाद में इनाम की राशि परिवहन विभाग द्वारा उनके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी। अगर जान बचाने वाले एक से ज्यादा शख्स हैं तो इनाम की राशि उनमें बराबर बांट दी जाएगी। सरकार की ओर से इनाम के अलावा प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया जाएगा। एक व्यक्ति अधिकतम पांच बार इस योजना के तहत इनाम पा सकता है।

निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण

Advertisement

उज्जैन। संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गोपाल डाड ने मंगलवार को हरिफाटक से लालपुल, मुरलीपुरा, चंदूखेड़ी, शंकराचार्य चौराहा मार्ग चौड़ीकरण और लालपुल से जवासिया चौराहा वाया चिंतामण गणेश मार्ग चौड़ीकरण के कामों की प्रगति देखी। संभागायुक्त ने इंजीनियर्स और सब इंजीनियर्स की संख्या की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में इंजीनियर्स कार्य का सुपरविजन करें। उन्होंने लालपुल के काम में फाउंडेशन के डेप्थ की जानकारी ली जिस पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रफुल्ल जैन ने बताया कि फाउंडेशन की डेप्थ 15 मीटर तक है। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि मार्ग पर कुल तीन रोब एवं शिप्रा पर उच्च स्तरीय ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। पुल की लंबाई 1423 मीटर है जिसमें कुल 53 फाउंडेशन व सब स्ट्रक्चर का काम किया जाना है जिसमें से अब तक 47 फाउंडेशन व सब स्ट्रक्चर का काम पूरा कर लिया है। इसके बाद संभागायुक्त और कलेक्टर ने सदावल हेलीपैड का काम भी देखा।

Related Articles

Write a review