Sunday, December 3, 2023
Homeब्यूटी एंड फैशनEye Wrinkles: आखों के नीचे की झुर्रियों और सूजन से पाएं छुटकारा 

Eye Wrinkles: आखों के नीचे की झुर्रियों और सूजन से पाएं छुटकारा 

आजकल आंखों के निचे फाइन लाइन, रिंकल और काले घेरे नजर आना एक आम समस्या हो गयी है। हालांकि, एक उम्र के बाद त्वचा एवं आंखों के निचे झुर्रियां नजर आना सामान्य है। बदलते लाइफस्टाइल, युवी रेज का बढ़ता प्रभाव और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण अर्ली 20s में ही लोग आंखों के नीचे नजर आने वाले एजिंग साइन्स का शिकार बन रहे हैं। वहीं महिलाएं इस पर हजारों रूपए खर्च कर देती हैं, लेकिन उन्हें किसी तरह का सुधार नजर नहीं आता। बल्कि केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आपकी स्थति को और ज्यादा खराब कर सकता है।

हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएं हैं जिसकी मदद से आप आंखों के निचे नजर आने वाले फाइन लाइन और रिकल को आसानी से कम कर सकती हैं। 

1. फेसियल एक्सरसाइज से मिलेगी मदद

कुछ ऐसे प्रभावी फेसियल एक्सरसाइज हैं, जो आंखों के निचे नजर आने वाले फाइन लाइन जैसे अन्य एजिंग के निशान को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इन्हे समय से पहले आने से रोकते हैं। वहीं आप जेड रोलर की मदद से फेसिअल मसाज भी ले सकती हैं, यह काफी प्रभावी साबित होगा। अपने आंखों के निचे के हिस्से को भूलकर भी स्किप न करें।

  1. धुप से बचें

आंखों के नीचे झुर्रियों का एक प्रमुख कारण अत्यधिक धूप में रहना है। हालाँकि, बाहर निकलने से पहले एक बड़ा धूप का चश्मा पहनने से इसके नकारात्मक प्रभावों को रोका जा सकता है। सीधे सूर्य के संपर्क में आने से न केवल महीन रेखाएँ और झुर्रियाँ होती हैं, बल्कि दिन-प्रतिदिन यूवी जोखिम भी हानिकारक होता है।

  1. धूम्रपान या तंबाकू उत्पादों का उपयोग बंद करें 

निकोटीन आपके ब्लड वेसल्स को छोटा करता है, जिससे आपकी त्वचा कोशिकाओं तक पहुंचने वाले ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह कम हो जाता है। सिगरेट में मौजूद अन्य रसायन भी आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं, जो आपकी त्वचा को भी प्रभावित कर सकते हैं। धूम्रपान या तंबाकू छोड़ना आपकी त्वचा को बेहतर बनाने और ठीक करने में मदद कर सकता है।

  1. ज्यादा पानी पिएं 

पीने के पानी से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। एक तो, यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। आपकी त्वचा जितनी अधिक हाइड्रेटेड होगी, झुर्रियाँ पड़ने की संभावना उतनी ही कम होगी। पानी आपकी त्वचा को नम बनाए रखने में भी मदद करता है और त्वचा कोशिकाओं में कोलेजन उत्पादन को बढ़ा सकता है। 

  1. संतुलित आहार लें

सुनिश्चित करें कि आप संतुलित आहार लें जो विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर हो, जिनकी आपकी त्वचा को स्वस्थ रहने के लिए जरुरत होती है। इन विटामिन और पोषक तत्वों में शामिल हैं: कोलेजन,जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, सेलेनियम। 

  1. आई क्रीम का उपयोग करें 

आई क्रीम आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को मॉइस्चराइज करने और महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद करती हैं। आप उस जगह को हाइड्रेट करने के लिए किसी तेल या अन्य प्रोडक्ट का भी उपयोग कर सकते हैं। 

  1. मॉइस्चराइजिंग आई मास्क का उपयोग करें 

आपने फिल्मों, पार्लर आदि में देखा होगा कि आंखों पर खीरा रखा जाता है। इसकी वजह है खीरे की ठंडक। ये त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, मसल्स रिलेक्स होती हैं। इसका इस्तमेाल तो डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसलिए रात के समय सोने से पहले खीरे को आंखों पर रखें। कुछ देर के बाद ठंडे पानी से आंखों को धो लें। 

  1. जैतून का तेल लगाएं 

जैतून का तेल स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जैतून के तेल को आंखों के आसपास लगाएं. फर्क दिखेगा। जैतून की तरह ही आप कैस्टर ऑयल का भी यूज कर सकते हैं। 

  1. अंडर आई मसाज-

1 चम्मच शुद्ध नारियल या जैतून के तेल में 5-6 बूंदें इन दोनों में से किसी एक तेल की मिलाएं। अब इसी मिक्सचर से अंडर आई मसाज करें। मसाज करते समय आपको मीडियम प्रेशर रखना है और साथ ही साथ ऊपर की ओर मसाज करना है। आप चाहें तो विटामिन-ई और बादाम तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं।

  1. अंकुरित मूंग दाल 

झुर्रियों को कम करने में विटामिन ई काफी फायदेमंद हो सकता है। अंकुरित मूंग दाल विटामिन ई से भरपूर होता है। अंकुरित मूंग दाल का सेवन सुबह शाम करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा अंकुरित मूंग दाल स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस आप नियमित रूप से एक बेहतरीन स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर