Advertisement

सीएम डॉ. यादव के हाथों स्पेशल बाइक पाकर खिल उठे चेहरे

दिव्यांगजनों को सीएम ने बांटे 1.25 करोड़ के उपकरण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों सर्वसुविधा युक्त स्पेशल बाइक पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल गए। वे खुश होकर बाइक चलाते हुए शहर में निकले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार शाम को कालिदास अकादमी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में मने सेवा सप्ताह के तहत जनसेवा कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को १.२५ करोड़ रुपए के उपकरण दिए। जिसमें वेटरी चलित ई-वाहन भी थी।

स्व. श्री भूरेलाल फिरोजिया सामाजिक एवं शोध संस्थान, सांसद अनिल फिरोजिया की निधि एवं सीएसआर फंड की मदद से इलेक्ट्रिक स्कूटी, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए थे। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, सतीश मालवीय (घट्टिया), डॉ. तेज़ बहादुर सिंह चौहान (नागदा-खाचरोद), जितेन्द्र पण्डया (बडऩगर), महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभपति कलावती यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में ६ नगर परिषदों को शव वाहन भी उपलब्ध कराए गए। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण देना उनकी जिंदगी में नवजीवन का संचार करना है।’’

Advertisement

सम्राट विक्रमादित्य विवि, नाम में ही गौरव है-सीएम

मुख्यमंत्री यादव ने शुक्रवार शाम को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की नवीन नाम पट्टिका का अनावरण किया। स्वर्ण जयंती सभागार में समारोह के मुख्य अतिथि सीएम डॉ. यादव ने कहा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, नाम मेें ही उज्जैन और मप्र का गौरव नजर आता है। प्राचीन गौरवयात्रा का यह पुनर्जागरण है, विश्वविद्यालय अब अपने गौरवशाली इतिहास की नई यात्रा शुरू कर रहा है। यह वह धरा है जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की, महाकाल का आशीर्वाद विद्यमान है और जहाँ सम्राट विक्रमादित्य जैसे महान शासक ने धर्म, न्याय और ज्ञान की प्रतिष्ठा स्थापित की।

Advertisement

यह नाम परिवर्तन केवल शब्दों का बदलाव नहीं है, बल्कि उस पहचान की पुनस्र्थापना है जो कभी उज्जैन की धरती की शान हुआ करती थीं। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इस क्षण को ऐतिहासिक बताया और अद्भुत सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निगम सभापति कलावती यादव, राजेश सिंह कुशवाह, डॉ. रूप पमनानी, डॉ. वरुण गुप्ता, संजय अग्रवाल और महंत राजेंद्र भारती भी मौजूद थे। विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ,डॉ. राजेश गुप्ता, डी.डी. बेदिया, तिलक राज सिंह सोलंकी, रमण सोलंकी, गीता नायक, मिती शमा, डॉ. रवीन्द्र पस्तोर, प्रो. आशीष वर्मा, डॉ. हितेन्द्र त्रिवेदी की पुस्तकों का विमोचन भी किया।

यंग थिंकर्स कॉन्फ्लूएंस का उद्घाटन भी किया

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम को अवंतिका विश्वविद्यालय में ३ दिवसीय यूंथ थिंकर्स कॉन्फ्लूएंस कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी देश की वह शक्ति होता हैं जो उसके इतिहास को लिखने के लिए सबसे आगे खड़ा होता है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा वैचारिक चर्चा कर हमारी सभ्यता संस्कृति को सुदृढ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। हमारे देश के इतिहास को परखना होगा। आशुतोष सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदि अतिथियों ने द ब्लड रिपब्लिक आफ बंगाल, फ्रेक्टल मंडला-ए हिस्ट्री आफ एन्शियंट इंडिया, संस्कृति सिन्थेसिस, फ्रॉम गॉड्स टू द गाड, स्वयंबोधा एंड शत्रुबोधा एवं बच्चे आपके संस्कार किसके? नाम की पुस्तकों का विमोचन और नवीन आकृति भवन का लोकार्पण किया। यंग थिंकर्स फोरम के निदेशक आशुतोष सिंह ठाकुर ने बताया 12 अक्टूबर तक ८वां यंग थिंकर्स कॉन्फ्लुएंस चलेगा। अवंतिका यूनिवर्सिटी के परिसर में चल रहे देश-विदेश के 400 युवा, अचीवर्स, कलाकार और लेखक शामिल हो रहे हैं। दीपक शर्मा, अवंतिका विवि के कुलगुरु नितिन राणे, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे।

Related Articles