Advertisement

नशे में जहर खाया था बच नहीं सका किसान

उज्जैन। तराना क्षेत्र के किसान ने रविवार रात जहर खाकर जान दे दी। मृतक हरिराम पिता मगनीराम जाट (50) निवासी नौगांव रविवार दोपहर खेत पर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो बेटा अजय उन्हें देखने खेत पर गया। जहां वे अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के कारण हरिराम की मौत हुई है। तराना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार सुबह लाश परिजनों को सौंप दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

देर रात आए अटैक से दो ने तोड़ा दम
उज्जैन। रविवार देर रात दो लोगों की संदिग्ध मौत हुई है। डॉक्टरों का मानना है कि रात में सोते वक्त आए हार्ट अटैक के कारण मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण सामने आ सकेगा। महाकाल मंदिर के पास स्मार्ट पार्किंग यादव धर्मशाला की ओर रहने वाला बालकृष्ण पिता कृष्ण गिरी (५०) की कल रात मौत हो गई। रात में वो सोते वक्त उठा और अचानक चक्कर आने से सीढिय़ों से गिर गया। उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार रात को ही जयसिंहपुरा के अशोक पिता बंशीलाल चौहान (44) की भी सोते वक्त मौत हो गई। रात में अशोक खाना खाकर सोए थे। सुबह पत्नी ने देखा तो मूर्छित मिले। डॉक्टरों का मानना है कि रात में अटैक आने से मौत हुई है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।

इलाज के लिए गए बुजुर्ग की मौत
उज्जैन। ग्राम रानीपिपलिया निवासी 61 वर्षीय भगवान सिंह पिता सजन सिंह शनिवार को घर से महिदपुर के लिए निकले थे। वे इलाज कराने महिदपुर गए थे। शनिवार को पूरी रात नहीं लौटे तो रविवार सुबह से परिजनों ने उनकी तलाश प्रारंभ की। इसी बीच रविवार शाम को सूचना मिली कि वे महिदपुर में एक खेत पर सड़क किनारे पड़े हैं। मौके पर जाकर परिजनों ने देखा कि भगवानसिंह की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह जिला चरक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। फिलहाल भगवान सिंह की मौत का पुख्ता कारण अभी पता नहीं चला है। विस्तृत पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review