Advertisement

जीवनखेड़ी से सिकंदरी के बीच रोड का काम किसानों ने रोका

ग्रामीण क्षेत्र में रोड बना रहा नगर निगम, शुरुआत में ही उपजा विरोध

Advertisement

किसानों को न नोटिस दिया न मुआवजा, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नगर निगम वैसे तो शहरी सीमा में ही रोड निर्माण करता है, लेकिन इस बार ग्रामीण क्षेत्र में सिकंदरी और जीवनखेड़ी के बीच वह रोड बना रहा है। इसके लिए न किसानों को नोटिस दिया न बदले में पैसा। इससे किसानों का विरोध उपज गया है। मामला अब कलेक्टर के पास पहुंच गया है। कलेक्टर ने निगम से जानकारी तलब की है।

Advertisement

जीवनखेड़ी और सिकंदरी को रोड द्वारा आपस में जोडऩे की योजना है, लेकिन इससे किसान आक्रोशित हो उठे हैं। शुक्रवार को सिकंदरी ग्राम पंचायत के सचिव सहित भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष दशरथ पांड्या और संभागीय मंत्री विशालसिंह आंजना सहित किसान एकजुट होकर कलेक्टर नीरजकुमार सिंह से मिले और बताया उनकी जमीन पर मास्टर प्लान के तहत रोड बनाने की बात निगम के इंजीनियर कर रहे, लेकिन न जमीन की नपती की गई न किसी प्रभावित किसान को कोई मुआवजा दिया न नोटिस और सीधे ही मशीनें लाकर काम शुरू कर दिया। इस पर किसानों ने काम रोक दिया।

किसानों के अनुसार निगम के इंजीनियर कह रहे हैं कि मास्टर प्लान की जमीन पर रोड निर्माण के लिए जमीन का मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है। जबकि किसानों का कहना है उनके स्वामित्व की जमीन पर रोड का निर्माण कैसे किया जा सकता है।

Advertisement

कलेक्टर ने निगमायुक्त से की बात

शुक्रवार को किसानों का आक्रोश देख कलेक्टर सिंह ने तत्काल निगम आयुक्त आशीष पाठक से बात की और जानकारी मांगी। कलेक्टर ने फिलहाल किसानों से कहा है कि जमीन की नपती होने तक रोड निर्माण का काम नहीं होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें