रिश्ते शर्मसार… बेटी के साथ गलत हरकत करने वाला पिता गिरफ्तार

उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र में पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक पिता ने बेटी को अकेला पाकर उससे गलत हरकत की। उसने खुद को बचाया और मां के साथ नागझिरी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
देवास रोड निवासी 17 वर्षीय नाबालिग घर पर अकेली थी। मां काम पर गई थी और पिता भी नहीं थे। कुछ देर में छोटा भाई और बहन भी स्कूल चले गए। कुछ देर बाद पिता घर लौटा और बेटी को अकेला पाकर उससे शर्मनाक हरकत करने लगा। शाम को मां को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मां बेटी को लेकर नागझिरी थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करवाया। टीआई कमल निगवाल ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।
Advertisement








