Advertisement

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से विवाद हुआ, ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला

घटना को हादसा बताने की साजिश नाकाम, आरोपी चालक फरार, खेड़ामद्दा में हुई थी घटना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। टै्रक्टर चालक की चालाकी पुलिस की जांच में धरी रह गई। पहले उसने फाइनेंस कर्मचारी की मौत को हादसा बताया था। जांच में मामला हत्या का निकला। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।

राघवी थाना क्षेत्र में यह घटना उस समय हुई जब बुधवार को ट्रैक्टर सीज करने के लिए नोटिस देने गए एक फाइनेंस कर्मचारी महिदपुर निवासी 40 वर्षीय रवींद्र उर्फ चिंटू पिता वासुदेव सोलंकी का नोटिस को लेकर विवाद हुआ। वह फाइनेंस कंपनी में करते थे।

Advertisement

वह दो अन्य कर्मचारियों के साथ ग्राम खेड़ामद्दा में एक ट्रैक्टर की सीजिंग के लिए गए थे। इस दौरान पास ही खेड़ाकासून में वह ट्रैक्टर एक पेट्रोल पंप पर उन्हें दिखाई दिया। रवींद्र ने ट्रैक्टर के चालक से ट्रैक्टर की किस्तें जमा नहीं करने पर सीजिंग की कार्रवाई की चेतावनी दी और नोटिस देने का प्रयास किया। इस बात को लेकर रवींद्र और ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच ट्रैक्टर चालक ने अपने आपा खो दिया और गुस्से में चाबी लगाकर ट्रैक्टर स्टार्ट किया। इससे पहले कि रवींद्र संभलता वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। रवींद्र को कुचलते हुए चालक भाग गया। राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार ने बताया मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर ग्राम खेड़ामद्दा के तेजूसिंह के नाम पर है।

ट्रैक्टर भतीजा राघुसिंह चला रहा था। राघुसिंह ने ही रवींद्र को ट्रैक्टर से कुचल कर मारा। बंदेवार ने बताया घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। रवींद्र के निवास स्थान धर्मनगर महिदपुर में सन्नाटा पसरा था। परिचितों ने बताया कि रवींद्र अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उनके घर में मां, पत्नी और दो बेटियां हैं।

कार ने तीन लोगों को टक्कर मारी

इधर, नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार एक कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। तीन लोग घायल हुए। कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। गत देर रात जीवनखेड़ी शिप्रा ब्रिज के पास मेन रोड पर एक कार चालक लहराते हुए अपना वाहन चलाया। वह गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और कई लोगों को टक्कर मारी।

इस हादसे रमेश पिता अमरसिंह दायमा निवासी तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी, देवेंद्र पिता प्रेम निवासी जयसिंहपुरा और वर्षीय हर्षित पिता सचिन जैन निवासी हाटकेश्वर कॉलोनी घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Write a review