मक्सी रोड उद्योगपुरी की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

उज्जैन। मक्सीरोड़ स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली प्रशांती इंडस्ट्री में बीती रात शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकल ने यहां पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Advertisement
फैक्ट्री संचालक संजय जैन निवासी फ्रीगंज ने बताया कि रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी जिससे कच्चा माल जल गया। यहां पर दो गार्ड तैनात थे जिन्हें तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
Advertisement









