Advertisement

मध्यप्रदेश के मंत्रालय की तीसरी मंजिल पर लगी आग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मंत्रालय भवन (वल्लभ भवन) में शनिवार सुबह आग लग गई। आग वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 गेट के सामने पुरानी बिल्डिंग में लगी है। तीसरे फ्लोर पर लगी आग हवा की वजह से तेजी फैली। जिससे सरकारी दस्तावेज पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना पर भोपाल फायर अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

पांच और छह नंबर गेट के सामने सफाई कर रहे कर्मचारियों ने बिल्डिंग में धुंआ उठता देखा। जिसके बाद मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस समेत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। चार दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

मंत्रालय में शनिवार को छुट्टी होने की वजह से कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। बता दें कुछ समय पहले वल्लभ भवन के पास ही स्थित सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के स्थापना समेत कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जल गए थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली है। भोपाल कलेक्टर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मॉनीटरिंग करने और दोबारा ऐसी घटनाओं को रोकने के कदम उठाने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटना की जांच के भी निर्देश दिए है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें