Advertisement

पहले चोर पकड़ाए फिर दर्ज हुआ चोरी का प्रकरण, रिमांड पर लेगी पुलिस

नर्मदा-गंभीर परियोजना पाइप हुए थे चोरी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चोरी के मामलों में लोग थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद महीनों और सालों तक चोरों के पकड़ाने की जानकारी लेने थाने के चक्कर काटते रहते हैं। कई मामले ऐसे होते हैं जिनमें चोर तक नहीं पकड़ाते, लेकिन इसके विपरीत एक नया मामला सामने आया जिसमें पुलिस ने चोरों को पहले गिरफ्तार किया और उसके बाद चोरी का केस दर्ज हुआ। नानाखेड़ा थाना पुलिस अब चोरों को जेल से रिमांड पर लाकर चोरी के पाइप जब्त करेगी।

यह था मामला
भाटपचलाना थाना पुलिस ने 28-29 अप्रैल की रात रूनिजा से सतरूंडा रोड पर कुलदीप बना के पेट्रोल पम्प के आगे नींबू के बगीचे के सामने से मेवात गैंग के अनिश खान पिता नवाब, नासिर पिता शरीफ उर्फ लम्बू खान, रफिक खान पिता जबर खान, आशिक पिता कम्मू खान मेवाती और जाहिद उर्फ जावेद पिता जब्बार शाह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से देशी कट्टा, कटर, लोहे की टॉमी, पाइप, गुप्ती, 63 लीटर देशी शराब, टाटा टेम्पो लोडिंग वाहन, इको कार, 3 मोबाइल जब्त किए थे। उक्त लोग खेत में बैठकर पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद कबूली वारदात

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ शुरू की गई जिसमें उन्होंने एक चोरी की वारदात कबूली। उन्होंने पुलिस को बताया कि नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में उन्होंने पेयजल लाइन के पाइप चोरी किए थे जिन्हें लोडिंग वाहन में भरकर ले गए। भाटपचलाना थाना पुलिस ने मामले में नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी तो पता चला कि इस प्रकार की कोई रिपोर्ट ही थाने में दर्ज नहीं हुई है।

Advertisement

अब जब्त करेंगे चोरी के पाइप
भाटपचलाना थाने में डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार हुए पांचों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। इधर 30 अप्रैल को पेटी कांट्रेक्टर देवेन्द्र राठौर पिता जगदीश राठौर निवासी महिदपुर रोड नानाखेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि भोपाल नर्मदा गंभीर जलप्रदाय परियोजना के 5.5 मीटर लंबे 100 नग पाइप नवाखेड़ा से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि भाटपचलाना थाने में पकड़ाए बदमाशों को अब जेल से रिमांड पर लाकर चोरी के पाइप बरामद किए जाएंगे।

Related Articles

Write a review