बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

By AV News

ब्रेकफास्ट हमेशा हेल्दी रखें

ज्यादातर घरों में लोग ब्रेड बटर या रेडी टू ईट चीजों का सेवन करते हैं। इन चीजों से बच्चे के शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए नाश्ते में केवल घर की बनी चीजें ही उन्हें खाने के लिए दें। इसके लिए आप इडली, डोसा, उपमा या पोहा उन्हें दे सकते हैं। इससे उनके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी।

घर में बनी स्प्रेड दे

अगर बच्चों को स्प्रेड जैसे कि चॉकलेट स्प्रेड, जेम या केचप की आदत है, तो इन चीजों की जगह हेल्दी चीजें दें। इन मार्केट प्रोडक्टस में प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल किये जाते हैं, जो बच्चों की सेहत को नुकसान कर सकते हैं। इनकी जगह घर में तैयार की गई स्प्रेड जैसे कि पीनट बटर या आल्मंड बटर उनकी डाइट में शामिल करें।

खेलने और सोने का समय निर्धारित करें
बच्चों की हेल्दी ग्रोथ के लिए खेलना और पर्याप्त नींद लेना दोनों जरूरी है। अगर बच्चे खेलना पसंद नहीं करते, तो इससे उनकी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। साथ ही अधूरी नींद उन्हें अंदर से कमजोर कर सकती है। इसलिए बच्चों के खेलने और सोने का समय निर्धारित करके रखें।

डाइट में करें खास बदलाव

मौसम में बदलाव होने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढऩे लगता है। ऐसे में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए उनकी डाइट में हल्दी और काली मिर्च का दूध, च्यवनप्राश और तुलसी का पानी जरूर एड करें। इन टिप्स के जरिए बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही ध्यान रखें कि आप भी उनके साथ इन्हीं चीजों का सेवन करें, इससे बच्चों को बदलाव अपनाने में आसानी होगी।

पैकेज्ड जूस बंद कर दें

पैकेज्ड जूस में केवल प्रिजर्वेटिव और चीनी होती है। इनका सेवन करने से बच्चे बीमार भी हो सकते हैं। इसलिए इनकी जगह ताजे फलों का जूस, नींबू पानी, नारियल पानी देना शुरू करें। पैकेज्ड फूड्स का सेवन न करने दें
पैकेज्ड फूड्स जैसे कि जंक फूड और चिप्स जैसी चीजें सेहत को नुकसान कर सकती हैं। इसलिए इनकी जगह घर के खाने की आदत बनाएं। आप घर पर ही नए व्यंजन तैयार करके बच्चों को खिला सकते हैं।

रोज दो फल जरूर खिलाएं
फलों में मौजूद पोषक तत्व बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए बच्चों को फल खाने की आदत जरूर बनाएं। बच्चों को रोज 2 अलग-अलग फल जरूर खिलाएं, जिससे उन्हें फल खाने की आदत बन पाए।

Share This Article