Advertisement

22 बीघा जमीन के लिए पोते ने गला रेत कर कर दी दादा की हत्या

झार्डा में हुए वृद्ध के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस ने मोटर साइकिल जब्त कर पोते सहित 3 को किया गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। झार्डा के ग्राम लोटिया जुर्नादा में 5 दिन पहले एक वृद्ध की खेत पर अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की जिसमें फरियादी बना पोता ही हत्यारा निकला। 27 मार्च को ग्राम लोटिया जुनार्दा में 64 वर्षीय अर्जुन सिंह पिता फतेहसिंह सोंधिया की खेत पर रात के समय अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसके 19 वर्षीय पोते भारत सिंह पिता गोवर्धन सिंह सोंधिया की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अर्जुन सिंह का शव बरामद किया। पीएम के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

Advertisement

जमीन बेचना चाहता था

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या के मामले में फरियादी बना पोता भारत सिंह अपने दादा से खेती की 22 बीघा जमीन बेचने की जिद कर रहा था। वह दूसरी जगह जमीन खरीदना चाहता था जिसके लिए दादा तैयार नहीं थे। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

Advertisement

एक आरोपी पर पहले से दर्ज है चोरी का केस

पुलिस ने बताया कि भारत सिंह सहित उसके दोस्त प्रभु सिंह व दिलीप को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गुप्ती व मोटर साइकिल बरामद कर ली है। तीनों में से प्रभु सिंह का आपराधिक रिकार्ड पुलिस को मिला है। वह चोरी के मामले में बड़ोद थाने में पहले गिरफ्तार हो चुका है।

मामा के गांव में रहने वाले दोस्तों को बुलाया था

भारत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके मामा बड़ोद में रहते हैं। वहीं पर प्रभुसिंह पिता रतनसिंह सोंधिया और दिलीप पिता रामलाल मालवीय रहते हैं जो दोस्त हैं। उन्हें घटना दिनांक की रात में अपने गांव लोटिया जुनार्दा बुलाया था। तीनों ने पहले साथ में बैठकर शराब पी और बाद में खेत पर सो रहे दादा की गुप्ती से गला रेतकर हत्या कर दी। किसी को शंका न हो इस कारण स्वयं ने ही सुबह खेत पर पहुंचकर दादा का शव देखने की बात पुलिस को बताकर हत्या का केस दर्ज कराया था।

पूछताछ में कबूला दोस्तों के साथ की हत्या

पुलिस ने भारत सिंह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो वह सच बताने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने उसे बताया कि घटना की तुम्हारे मोबाइल की लोकेशन खेत पर आ रही है। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति का आना जाना खेत पर नहीं हुआ है। इस पर भारत सिंह टूट गया और उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दादा की हत्या करना कबूला।

Related Articles