Advertisement

कोहरे की आगोश में रामघाट, सीजन में पहली बार पारा 7.2 डिग्री

रात का तापमान लगातार 11वें दिन 10 डिग्री से कम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बीती रात शहर कंपकंपा गया। कड़ाके की सर्दी ने इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। सीजन में पहली बार रात का तापमान 7.2 डिग्री पर पहुंच गया। पौष के महीने में लोग रात से लेकर दिन तक कांपते रहे। रात से शुरू हुआ सर्दी का दौर शुक्रवार की सुबह तक भी जारी था। दिसंबर के महीने मेंं पहली बार न्यूनतम तापमान लगातार 11 वें दिन 10 डिग्री से नीचे बना रहा। हालांकि, शुक्रवार की दोपहर ठंड से मामूली राहत मिली थी और तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया था। तड़के रामघाट पर घना कोहरा रहा।

कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड का दौर अभी और भी आगे जारी रहने की उम्मीद है, इसकी वजह से कि ठंड को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम अभी सक्रिय नहीं है। दूसरी ओर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के साथ जेट स्ट्रीम का दौर चल रहा है और ऐसे में ठंड के तेवर और तीखे ही रहने वाले हैं।

Advertisement

पिछले 10 दिन का तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
9 दिसंबर 9.5 29.0
10 दिसंबर 8.7 29.5
11 दिसंबर 8.2 29.6
12  दिसंबर 9.0 28.5
13 दिसंबर 9.2 30.0
१४ दिसंबर 9.8 30.4
१५ दिसंबर 9.3 26.5
१६ दिसंबर 9.5 28.0
१७ दिसंबर 8.0 30.0
१८ दिसंबर 7.3 29.5

Advertisement

Related Articles

Write a review