Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता का निधन

86 की उम्र में ली अंतिम सांस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती

 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली।

Advertisement

मनोहर जोशी को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। तब से वे ICU में भर्ती थे। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जोशी 1967 में पॉलिटिक्स में आए। वे 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे।

Advertisement

मनोहर जोशी ने 14 मई 1964 को अनघा जोशी से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा उन्मेष और दो बेटियां अस्मिता और नम्रता हैं। 2020 में अनघा जोशी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जोशी की नातिन शरवरी वाघ (नम्रता की बेटी) बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

Related Articles