पूर्व विधायक के बेटे ने अपने बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या की

अक्षरविश्व न्यूज|माकड़ौन। पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के बड़े बेटे मंगलसिंह ने अपने बड़े बेटे अरविंद को सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुंचाई गांव में सुबह करीब नौ बजे हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अरविंद आपराधिक प्रवृत्ति का है। एएसपी पल्लवी शुक्ला के मुताबिक घर पर ही किराना दुकान का संचालन करता है। इससे होने वाली आय को उसका पिता मंगल सिंह अपने पास रख लेता था। इसे लेकर पिता-पुत्र में रोजाना ही करीब-करीब विवाद होता रहता था। सोमवार सुबह भी विवाद हुआ।

इसके चलते मंगल सिंह ने 12 बोर की लाइसेंस बंदूक से अरविंद पर ताबड़तोड़ फायर किए। वारदात का पता सुबह उस वक्त चला जब अरविंद की पत्नी ने अपने पिता को फोन से सूचना दी। वह सुंचाई पहुंचे और दामाद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुरागसिंह परिहार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को उज्जैन रैफर किया है, क्योंकि उसकी हालत गंभीर है।
उज्जैन लाते समय अरविंद की मौत हो गई। मंगलसिंह घर जमाई है। वह पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय का पुत्र है। वह सुंचाई में रहता है, जबकि उसका मूल गांव सुनवानी गोपाल है जो देवास जिले में आता है। वह विधायक सतीश मालवीय का भाई है।









