Advertisement

तरणताल से लेकर कोठीपैलेस तक फोरलेन…!

प्रशासन की प्रस्तावित योजना का उज्जैनवासी कर रहे खुलकर विरोध

Advertisement

उज्जैन। डेवलपमेंट के साथ शहर में फोरलेन बनाने और सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ाने का हवाल देकर कई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इसमें तरणताल से लेकर कोठी पैलेस का रोड भी शामिल है। इस प्रस्तावित सड़क का खुलकर विरोध सामने आ रहा है। शहर के नागरिक सोशल मीडिया पर अपने-अपने कमेंट्स से फोरलेन पर आपत्ति लेते हुए कह रहे हैं-‘मत उजाड़ो शहर के सबसे खूबसूरत स्थान को।

शहरवासियों के चुनिंदा कमेंट्स

Advertisement

शहर की सबसे खूबसूरत और प्राकृतिक नजारे से भरपूर इस सड़क को बर्बाद नहीं करना चाहिए।-राजीवसिंह चौहान

कोठी रोड यथावत रहना चाहिए। उज्जैन में प्रात: भ्रमणकर्ताओं के लिए सबसे उपयुक्त, अच्छा मार्ग एवं शुद्ध वायु प्रदान करने वाला मार्ग है। उज्जैन शहर में इससे अच्छा कोई भ्रमण मार्ग नहीं है। इसके बाद कोई मार्ग बचेगा ही नहीं। ओमप्रकाश सिरोठिया

Advertisement

आंदोलन करों हम भी आपके साथ हैं, वरना किसी काम का नहीं इतने सारे लोगों का ये उज्जैन वाले ग्रुप।-मनन जोगलेकर

रोड फोरलेन नहीं होना चाहिए। इसके लिए शांतिपूर्ण गांधीवादी तरीके से आंदोलन करना चाहिए-दिनेश बियाणी

विकास के लिए पेड़ों का विनाश ना करें।-सुरेश ठाकुर

ख़ूबसूरत जगह पर फोरलेन बनाने की जरूरत ही नहीं। वॉक के लिए उज्जैन में सबसे अच्छी जगह यही है। इसे फोरलेन बनाकर टोल चालू नहीं कर दें। ऐसा कौन-सा मार्ग है जिसे तरणताल- कोठी पैलेस के रोड से कनेक्टिविटी देना चाहते हंै।-भरत तिवारी

नहीं…नहीं…नहीं… किसी को भी प्राकृतिक-ईश्वर प्रदत देन (पेड़, पौधे फूल पत्ती) को नष्ट या हटाने का कोई हक़ नहीं है। विरोध में आवाज़ उठाए, एकता में ताकत है।-प्रमोद गुप्ता

आंदोलन की रुपरेखा बनाइये सर प्लीज।-कुलदीप सिंह राठौर

लग यही रहा है कि अब कुछ करना होगा-संजय व्यास

पेड़-पौधे है, तभी जीवन है, सबका। हमारी कितनी सुंदर जगह है। इसे क्यों बिगड़ रहे हैं।-सुमन सोलंकी

ग्रुप के लोग एक साथ आए और विरोध करें।-विवेक राई

यदि फोरलेन करना ही है तो कोठी से देवास रोड के बीच के मार्ग को करें। तरणताल से कोठी तक तो कोई ट्रैफिक भी नहीं रहता है।-मनोहर शर्मा

आखिर हरियाली को खत्म कर कौन सा विकास होगा। फोरलेन का विरोध होना चाहिए।-मयूर भूतडा

एक बार सभी कोठी रोड के शुभ चिंतक शक्ति प्रदर्शन कर कलेक्टर साहब को आवेदन दे सकते हैं।-ब्रजमोहन नागवंशी

सभी कमेंट्स के स्क्रीन शॉट अक्षरविश्व के पास उपलब्ध है

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें