Advertisement

भगवान महाकालेश्वर के दरबार में पहुंचे गदर फेम उत्कर्ष शर्मा

मीडिया से बोले- सभी से प्रार्थना है एक बार बाबा की अलौकिक भस्मार्ती जरूर देखें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी के पहुंचने का सिलसिला जारी है। साल के आखिरी महीने के आखिरी दिनों में यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में बुधवार तड़के भस्मार्ती में एक्टर उत्कर्ष शर्मा शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती देखी। इस दौरान वह ध्यान मग्न दिखाई दिए।

आरती के पश्चात उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजन महेश पुजारी, पीयूष चतुर्वेदी एवं विपुल चतुर्वेदी ने संपन्न करवाया। दर्शन के बाद उत्कर्ष काफी खुश नजर आए।उन्होंने मीडिया से चर्चा कर दर्शन व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा मुझे बहुत अद्भुत दर्शन प्राप्त हुए। मेरी सभी से प्रार्थना है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर आकर भस्मार्ती जरूर देखें तभी उन्हें पता चलेगा कि कितनी अलौकिक आरती होती है।

Advertisement

गदर और गदर-2 में नजर आए

उत्कर्ष फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। उन्हें फिल्मी दुनिया में सबसे पहले गदर- एक प्रेम कथा में बाल कलाकार के तौर पर कदम रखा था। इसमें उत्कर्ष शर्मा सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे के रूप में दिखाए गए। इसके बाद उन्होंने बड़े होने पर फिल्म जीनियस में मुख्य भूमिका निभाई। गदर-2 में सनी देओल के बेटे जीते के रूप में उत्कर्ष नजर आए थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review