हार-जीत पर दांव लगा रहे जुआरी गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यातायात व्यवस्था एवं भ्रमण के दौरान तराना पुलिस ने कृषि उपज मंडी में हार-जीत पर दांव लगा रहे चार जुआरियों को रंगेहाथों गिरफ्तार करते हुए नकदी और ताश पत्ते जब्त किए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से जुआरियों के संबंध में सूचना मिली थी जिसके बाद सूचना पर कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी में दबिश दी गई जहां चार जुआरी शेखर पिता परसराम (45) निवासी नेहरू कॉलोनी, तराना, राहुल पिता छीतूलाल (20) निवासी खारपा रोड, इंदिरा कॉलोनी, तराना, पन्नालाल पिता तेजूलाल (35) निवासी रविदास कॉलोनी, तराना और रफीक पिता यासिन (38) निवासी मंगल सिटी कॉलोनी, तराना जुआ खेलते मिले। चारों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Advertisement









