Advertisement

गैंग ने उड़ाए कारों से बैग

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिछले एक सप्ताह में कारों के कांच तोड़कर भीतर रखे बैग व नगदी चुराने वाली गैंग का पुलिस को अहम सुराग मिला है। यह गैंग आंध्रप्रदेश की है, ऐसे साक्ष्य सामने आए है। गैंग में पांच लोग शामिल थे, इनके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले है।
उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र की स्मार्ट पार्किंग, कर्कराज पार्किंग, फ्रीगंज में सेठी बिल्डिंग के नजदीक और नानाखेडा क्षेत्र में एक के बाद एक लगातार चार ऐसी वारदात हुई है जिनमें बदमाश पार्किंग में खड़ी कारों के कांच फोड़कर बैग व नगदी चुरा ले गए। इस मामले में नानाखेड़ा पुलिस को अहम लीड मिली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कैमरों के फुटेज खंगालते-खंगालते पुलिस की टीम हरसिद्धी क्षेत्र के मंगलम गेस्ट हाउस तक पहुंच गई। यहीं इन अपराधियों ने कमरा किराए पर लिया था। गेस्ट हाउस के कैमरों से इनके फुटेज भी मिल गए है। इस गैंग के अपराधियों ने गेस्ट हाउस के रजिस्टर में अपना नंबर भी गलत दर्ज कराया था। इसके अलावा उन्होंने गेस्ट हाउस पर कमरा लेने के दौरान जो आधार कार्ड की कॉपी दी थी, उसे भी कर्मचारी को बरगलाकर चुरा लिया। फिलहाल पुलिस के पास इस गिरोह के सदस्यों के सीसीटीवी फुटेज है, इन्हीं के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है।

ठेकेदार के यहां चोरी में भी बाहरी गैंग का हाथ
इंदौर रोड की अमरनाथ एवेन्यू कालोनी में ठेकेदार पुरूषोत्तम गोयल के सूने मकान में हुई चोरी के मामले में भी पुलिस को सुराग मिले है। यहां भी वारदात दूसरे शहर से आई गैंग द्वारा ही की गई है।

Advertisement

इस गैंग के सदस्यों की पहचान भी कर ली गई है लेकिन धरपकड़ फिलहाल नहीं हो सकी है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के मुताबिक दोनों ही घटनाओं की कडिय़ा मिलाने में फिलहाल टीम जुटी है, उम्मीद है जल्द ही दोनों ही घटनाओं के अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस में चोरी, महिला का पर्स उड़ाया

Advertisement

उज्जैन। ट्रेनों में चोरी होने का सिलसिला जारी है। बदमाश लगातार यात्रियों को निशाना बना रहा है। हालांकि, इसमें यात्रियों को भी लापरवाही सामने आ रही है। इसी तरह की अन्य वारदात में डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस से अमरावती से इंदौर आ रही महिला यात्री का नींद में अज्ञात बदमाश पर्स चोरी कर फरार हो गया। महिला की नींद खुली तो उसे चोरी का पता चला। इसके बाद जीआरपी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जीआरपी थाने के एसआई बीएस कुशवाह ने बताया कि इंदौर के हीरानगर की रहने वाली नीना पति रोशन मेश्राम अपने पति के साथ अमरावती से इंदौर की यात्रा कर रही थीं। रात में उन्होंने अपना पर्स सिरहाने रखा था और सो गईं। इस बीच मौके का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश पर्स चोरी कर रफूचक्कर हो गया। उज्जैन पहुंचने पर उनकी नींद खुली तो पर्स नदारद था। आसपास पूछने पर जब कुछ पता नहीं चला। पर्स में ३ ग्राम सोने का मंगलसूत्र और २ हजार रुपए रखे थे। उहोंने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

युवक की जेब से मोबाइल चुराया
इसी तरह दूसरी वारदात आगर रोड स्थित ग्राम चककमेड़ निवासी रवि पिता प्रभुलाल गौड़ के साथ हुई। रवि गुरुवार को शाम ५ से ६ बजे के बीच शुजालपुर से उज्जैन आने के लिए भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ रहा था। उसका मोबाइल शर्ट की जेब में रखा था। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश उसका मोबाइल ले उड़ा। ट्रेन में चढऩे पर रवि को चोरी का पता चला। इसके बाद उज्जैन पहुंचने पर उसने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Related Articles

Write a review