दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा,महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बुधवार को तोहफा दे दिया। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीए में इस वृद्धि के साथ यह बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक का एरियर भी दिया जाएगा। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को डीए और पेंशनरों को डीआर मिलता है। अभी तक डीए मूल वेतन का 50 फीसदी था। आज हुई बढ़ोतरी के बाद यह 53 फीसदी हो गया है। काफी समय में डीए में वृद्धि नहीं हुई थी। ऐसे में माना जा रहा था सरकार इसमें त्योहारों से पहले वृद्धि कर सकती है। इसमें आखिरी बार मार्च 2024 में वृद्धि की गई थी। इसमें 4 फीसदी की वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि जनवरी 2024 से लागू हुई थी।

डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हो गया। अगर किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे 1500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

Related Articles