Advertisement

स्कूल वैन से गिरने के बाद बालिका की तबीयत बिगड़ी

12 दिन बाद उपचार के दौरान हो गई मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पहली कक्षा में पढ़ने वाली बालिका स्कूल वैन से घर लौटी। वैन से उतरते समय वह गिरकर घायल हुई। उसके बाद बालिका की ऐसी तबीयत बिगड़ी की 12 दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

भाटीसुड़ा बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 वर्षीय परी पिता दशरथ मेहता पहली कक्षा की छात्रा थी। उसके मामा संदीप शर्मा ने बताया कि परि गुरुकुल एकेडमी नागदा में पढ़ती थी। करीब 12 दिन पहले वह स्कूल वैन से घर आई। वाहन से उतरते समय गिरकर घायल हुई।

Advertisement

हालांकि, परी को उस दौरान अधिक चोट नहीं लगी थी, लेकिन वह बीमार रहने लगी। पहले उसका नागदा में इलाज कराया और बाद में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आया और शनिवार को परी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेटी के दम तोड़ने से परिजन सदमे में है।

Advertisement

Related Articles

Write a review