Advertisement

युवती का Instagram आईडी हैक कर वीडियो, स्टोरी अपलोड किये

बदमाश के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ सहित आईटी एक्ट में केस दर्ज किया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सूरज नगर में रहने वाली युवती का इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर हैक करने के बाद अज्ञात बदमाश ने उसी आईडी से आपत्तिजनक स्टोरी, फोटो और वीडियो अपलोड किये। युवती की शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सूरज नगर की 23 वर्षीय युवती प्रायवेट जॉब करती है। उसके मोबाइल नंबर व इंस्टाग्राम आईडी अज्ञात बदमाश ने हैक की और उसका प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो, स्टोरी व आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिये।

Advertisement

युवती ने हैकर का मोबाइल नंबर चैक कर आपत्ति दर्ज कराई तो उक्त युवक ने मैसेज कर युवती को मिलने बुलाया और धमकी भी दी। युवती ने परिजनों को उक्त बात बताकर महाकाल थाने में केस दर्ज कराया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें