Advertisement

नीलगंगा क्षेत्र में मंदिर से भगवान के छत्र और दानपेटी चोरी

सुबह दर्शन करने पहुंचे युवक ने ताला खोला तो पता चला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित मंदिर में पिछले दरवाजे से घुसकर बदमाश ने भगवान के छत्र और दानपेटी चोरी कर ली जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि शैलू पिता पुरूषोत्तम खत्री 45 वर्ष निवासी धु्रवनगर जयसिंहपुरा जटावाली माता मंदिर में पूजन के लिये पहुंचा।

उसने मंदिर का ताला खोला और अंदर प्रवेश किया तो देखा मंदिर में रखी दानपेटी नहीं थी वहीं भगवान गणेश एवं शिवजी के चांदी के छत्र भी नहीं थे। उसने आसपास के लोगों को चोरी की जानकारी दी तो लोगों ने दानपेटी की तलाश शुरू की। शैलू ने पुलिस को बताया कि मंदिर से कुछ दूर स्थित जंतर मंतर गऊघाट पर खाली दानपेटी मिल गई। चोरों ने मंदिर के पिछले दरवाजे की फर्शी हटाकर अंदर प्रवेश किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें