75,762 के ऑल टाइम हाई पर सोना

सोना आज यानी 3 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 274 रुपए बढ़कर 75,762 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसके दाम 75,515 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
Advertisement
वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 1,048 रुपए बढ़कर 90,930 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 89,882 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।
Advertisement









